महिला की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत हो गई। इससे आहत पति ने भी फांसी लगा ली। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनाें ने पति को बचाकर किसी तरह जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पहुंचे मृतका के मायके वालाें ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा काटा
और ससुरालियाें की पिटाई भी कर दी। ससुराल पक्ष के लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। गुस्साए मायके वालाें ने जिला अस्पताल गेट पर जाम भी लगाया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उन्हें भगा दिया। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि परिजनाें की तहरीर पर ससुरालियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
मुृहल्ला पाठकपुरा निवासी हरनाम सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री राधा का विवाह चार साल पहले मुहल्ला लहारियापुरवा निवासी मनोज कु शवाहा के साथ किया था। अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था लेकिन पति व अन्य ससुरालीजन इससे संतुष्ट नहीं थे। वे बेटी को दहेज के लिए मारते पीटते थे। मंगलवार
की देर रात ससुरालियाें ने उसे मारपीट कर जबरन जहर पिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इधर पत्नी की मौत से आहत पति ने भी कमरं में लगे पंखे से फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनाें ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर बुधवार की सुबह
पहुंचे मायके वालाें ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा काटा और अस्पताल के सामने राजमार्ग पर जाम लगा दिया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और समझाकर दस मिनट में
जाम खुलवा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल आलोेक सक्सेना ने बताया कि मामले में तहरीर ले ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद वह वैधानिक कार्रवाई करेंगे।