फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों से बदमाशों ने की लूटपाट

Wed, 08 Jun 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
डकैती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उरई (जालौन)। दो युवकों को बाइक सवार तीन बदमाशाें ने झांसी रोड ज्योनार हट होटल के पास तमंचे के बल पर लूट लिया। बदमाश चार हजार रुपये नगद, बैग व मोबाइल लूट ले गए। पीड़िताें ने तत्काल होटल संचालक के मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर पूरे जिले की पुलिस ने घेराबंदी कर दी। उरई की ओर से हाइवे पर जा रहे बदमाशाें को एट थाना पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटेे गए पैसे, मोबाइल आदि बरामद कर लिए। पुलिस लुटेराें से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव लिटावली निवासी सुमित सेंगर ने आठ दिन पहले आपरेशन करवाया था। मंगलवार को वह अपने भाई प्रताप सेंगर के साथ झांसी दवा लेने जा रहा था। दोनाें उरई से ट्रक पर सवार हो गए। ट्रक दस बजे हाइवे स्थित होटल ज्योनार हट के पास खराब हो गया। वह होटल के लिए पैदल चल दिए तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन लुटेरे आए और तमंचे दिखाकर लूटना चाहा। जब युवकों ने विरोध किया तो बदमाशाें ने उनके साथ मारपीट कर चार हजार रुपये नकद, एक मोबाइल व बैग लूट लिया। इसके बाद एट की ओर भाग निकले।

  युवक भागकर होटल पहुंचे और अपनी आप बीती बताकर 100 नंबर पर सूचना कर दी। सूचना मिलते ही उरई, एट व कोटरा की पुलिस सक्रिय हो गई और बदमाशाें की घेराबंदी कर दी। बदमाश भी पुलिस को चकमा देने के लिए बाइक छोड़कर स्कूटी से भागने लगे लेकिन एट थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने तीनाें को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के रुपये व मोबाइल, बैग आदि बरामद कर लिया। पुलिस पकड़े गए बदमाशाें से अन्य लूट की बाबत भी जानकारी कर रही है। पुलिस की तेजी से बदमाशाें पर शिकंजा कसा जा सका। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें