कालपी कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर इनामी चोर का खुलासा मंगलवार को एसपी आफिस में एसपी स्वामी प्रसाद ने किया। उन्होंने बताया कि कालपी कोतवाली में उप निरीक्षक विजय कुमार द्विवेदी ने 5 नवंबर 2018 को लल्ला पांडेय उर्फ जयनारायण पर मामला दर्ज किया था। वह पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए एएसपी डॉ. अवधेश सिंह, सीओ संजय कुमार शर्मा, कोतवाल कालपी सुधाकर मिश्रा को लगाया गया था। मंगलवार की सुबह पुलिस टीम ने कालपी के मंडी गेट के पास से शातिर
अंतर्जनपदीय इनामी चोर लल्ला पांडेय उर्फ जय नारायण को गिरफ्तार कर उसके पास से 315 बोर तमंचा व एक कारतूस बरामद किया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए शातिर पर जनपद के कालपी, उरई में तीन, कोतवाली हमीरपुर में पांच, कानपुर देहात व नगर के भोगनीपुर में एक व घाटमपुर में चार मामले सहित 13 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई विजय कुमार द्विवेदी, साबिर अली, सर्वेश कुमार, मंसूर अंसारी, सिपाही कौशलेंद्र, प्रवीण कुमार आदि रहे।