पिता ने महंगा मोबाइल खरीदने के लिए पैसे नहीं दिए तो क्षुब्ध होकर युवक ने अपने कमरे में लगे हुक से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनाें ने उसे फांसी पर लटकते देखा तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मुहल्ला नया पटेलनगर ठडे़श्वरी मंदिर के पास रहने वाले युवक आशीष मिश्रा ने पिता अवधेश मिश्रा से नया
मोबाइल खरीदने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की। पिता ने उससे कीमत का मोबाइल लेने का सुझाव दिया। इससे खफा होकर आशीष शनिवार की रात बिना खाना खाए ही अपने कमरे में चला गया। परिजनाें ने भी सोचा कि सुबह तक मान जाएगा। सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनाें ने खिड़की से अंदर झांक कर देखा। अंदर का नजारा
देख वे सन्न रह गए। आशीष हुक के सहारे फांसी पर लटका था। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनाें ने बताया कि अभी दादा का देहांत होने के कारण पैसे का अभाव था और आशीष महंगे मोबाइल के लिए पैसे की मांग कर रहा था। इसी के कारण उसने फांसी लगाई है।