फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर धावा बोलकर फसल नष्ट की, ट्रैक्टर तोड़ा

Sat, 05 Nov 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में हमलावर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दबंगाें ने खेत पर कब्जा करने के इरादे से असलहाें से लैस होकर कुम्हड़े तोड़ रहे मजदूरों पर धावा बोल दिया और उन्हें मारपीट कर भगा दिया। जब खेत मालिक ने इसका विरोध किया तो हमलावराें ने उसे पीट दिया। वहां खड़ा ट्रैक्टर भी तोड़ दिया। सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस ने घेराबंदी कर उत्पात मचा रहे 15 लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनसे एक
विज्ञापन


दोनाली बंदूक, कारतूस आदि बरामद किया है। पुलिस ने वादी की तहरीर पर मारपीट बलवा व लोक व्यवस्था भंग करने की धाराआें में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गांव मजीठ निवासी सुशील कुमार अवस्थी ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे वह अपने खेत पर कुम्हडे़ की फसल तुड़वा रहा था। तभी गोहन थाना के गांव

धर्मपुरा निवासी देवेंद्र वन अपने भाई दुर्गेश वन व साथी अनिल राजपूत, प्रमोद राजपूत, दीपू, नारायण निवासी इंद्रानगर उरई, आबिद खान निवासी बजरिया, बबलू चौहान निवासी राजेंद्र नगर उरई, अमित, कुंज बिहारी अब्दुल रहीम, आशीष निवासी उरई, सचिन निवासी दिल्ली व कल्याण निवासी गांव औंता थाना चुर्खी के साथ दो स्कार्पियो से सवार होकर उसके खेत पर
विज्ञापन


आए। इन लोगों ने खेत पर काम कर रहे मजदूराें को हवाई फायरिंग कर भगा दिया। इसके बाद दबंगाें ने खेत पर खड़ा ट्रैक्टर तोड़ दिया और फसल को खराब करने लगे। जब उसने विरोध किया तो दबंगाें ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। जब यह सूचना परिजनाें व ग्रामीणाें को हुई तो भीड़ हाथ में लाठी डंडा लेकर जुटने लगी। तभी थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह

मौके पर पहुंच गए और खेत की घेराबंदी कर 15 दबंगाें को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक दोनाली बंदूक, कारतूस व स्कार्पियाें भी बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपियाें के  खिलाफ मारपीट, बलवा, फसल उजाड़ने व लोक व्यवस्था भंग करने की धाराआें में रिपोर्ट दर्जकर आरोपियाें को जेल भेज दिया। बहरहाल पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ी वारदात टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें