फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला

Mon, 06 May 2019 12:09 AM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
घटनास्थल की जांच पड़ताल करती पुलिस।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

टीहर निवासी बाबूराम चंसोलिया का बेटा पवन (30) कार चालक था लेकिन कुछ महीने से वह ट्रैक्टर चलाने लगा था। रविवार सुबह ग्राम फतेहपुरा निवासी सत्य नारायण तिवारी की बगिया में पवन का शव पेड़ से लटकता मिला। पवन कुछ दिनों से सत्य नारायण का ही ट्रैक्टर चला रहा था। सूचना घर पहुंची तो टीहर गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों के साथ दर्जनों ग्रामीण फतेहपुरा गांव पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने पवन का शव उतारकर तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट मिला।

विज्ञापन


जिसमें रामपुरा के एक युवक का नाम लिखकर आत्महत्या के लिए उसे ही दोषी बताया था। पवन के भाई बांके बिहारी के मुताबिक पवन कुछ समय पहले रामपुरा के इसी युवक की ही लग्जरी गाड़ी चलाता था। उसी वक्त पवन ने उससे करीब 10 हजार रुपये लिए थे, जिसमें से कुछ रुपये देने बाकी रह गए थे। उन्हीं रुपयों के तगादे के साथ गाड़ी चलाने के लिए धमकाता था। शनिवार शाम को भी आरोपी ने पवन को धमकी दी थी। थाना प्रभारी का कहना है कि मामला सुसाइड का है, लेकिन तहरीर और सुसाइड नोट की जानकारी नहीं है।

थाने के बगल में ही रहता है आरोपी युवक
जिस युवक का नाम पवन के सुसाइड नोट में लिखा है और जिसके खिलाफ परिजनों ने तहरीर दी है। वह आरोपी युवक थाने के पड़ोस में ही रहता है। यही वजह है कि शाम तक पुलिस तहरीर और सुसाइड नोट से इंकार करती रही लेकिन थाने में आरोपी के घरवालों के साथ पंचायत भी करती रही। युवक के परिजनों का कहना है कि थानाध्यक्ष इसीलिए सुसाइड नोट और तहरीर मिलने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


महिला की हत्या का भी खुलासा नहीं
चार दिन पहले रामपुरा में ही महिला का शव मिला था। पोस्टमार्टम सूत्रों के मुताबिक महिला के साथ मारपीट की गई थी और सिर पर किसी वजनदार चीज का प्रहार किया गया था। अभी तक पुलिस न तो महिला की शिनाख्त ही कर सकी और न ही खुलासे की ओर एक कदम ही बढ़ा सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें