फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक समेत पकड़ा

Sun, 16 Apr 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
पुलिस द्वारा बरामद बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पड़ोसी से मांगकर बाइक से बाजार करने आए युवक की बाइक चोरी की निकली। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया।  ग्राम खैरी थाना कोंच निवासी गोपालकृष्ण नगर में बाजार से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी निगाह इलाहाबाद बैंक के समीप खड़ी बाइक पर गई।
विज्ञापन


यह वही बाइक थी, जो तकरीबन चार माह पहले इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के बाहर से चोरी हो गई थी। वह रुक गया। जब युवक बाइक लेने आया तो उसने पूछताछ की। इस पर युवक ने बताया कि यह बाइक पड़ोसी से मांग कर लाया है। गोपालकृष्ण ने तत्काल पुलिस बुला लिया। पुलिस बाइक और आरोपी को लेकर कोतवाली पहुंची। मामले में कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें