फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार की पिटाई, व्यापारियों ने लगाया जाम

Thu, 27 Oct 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
पिटाई से घायल दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। दुकान के सामने कार खड़ी करने का विरोध करने पर कार सवार छात्र नेता ने अपने साथियों के साथ दुकानदार को पीटा। इससे वहां अफरातफरी मच गई। दुकानदाराें ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग निकले। दुकानदाराें ने घंटाघर पर जाम लगाकर जमकर नारेबाजी की। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद व्यापारियाें ने जाम खोल दिया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर आरोपी छात्र नेता सहित चार हमलावराें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।   शहर कोतवाली के मोहल्ला तुलसीनगर मौनी बाबा मंदिर के पास रहने वाले दुकानदार लालू गुप्त घंटाघर पर अपनी दुकान में लक्ष्मी, गणेश की मूर्ति बेचते हैं। गुरुवार की सुबह दस बजे वह अपनी दुकान पर था। जालौन कोतवाली के गांव खर्रा निवासी छात्र नेता शिवा सोनी अपनी कार से साथियाें के साथ घंटाघर पहुंचा और लालू की दुकान के सामने कार खड़ी कर दी। इस पर दुकानदार ने ग्राहकाें के लिए जगह न होने से उससे आगे कार खड़ी करने को कहा। 
विज्ञापन


   यह बात छात्र नेता व उनके साथियाें को नागवार गुजरी और उन्हाेंने दुकानदार को पीट दिया। इससे  अफरातफरी मच गई। दुकानदाराें ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर मौके से भाग निकले। बाद में व्यापार मंडल के नेताओं ने राजमार्ग पर जाम लगाकर जमकर नारेबाजी कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। इस पर कोतवाल सुनील तिवारी ने कार्रवाई का भरोसा देकर पीड़ित दुकानदार से तहरीर लेक र आरोपी शिवा व उसके चार अज्ञात साथियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें