फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा गंभीर, आरोपी दिल्ली भागा

Thu, 27 Oct 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
police
विज्ञापन
उरई (जालौन)। छेड़खानी से तंग आकर बुधवार को सुबह एक 15 वर्षीय छात्रा के आग लगाने के मामले में आरोपी युवक दिल्ली भाग गया। पुलिस उसकी लोकेशन तलाश रही है। छात्रा का गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मालूम हो कि शहर कोतवाली के मुहल्ला इंद्रानगर में एक 15 वर्षीय छात्रा आशा पुत्री सुंदर लाल को पड़ोसी युवक सौरभ अहिरवार परेशान करता था। लड़की ने जब उससे बात करने से मना कर दिया तो वह मोबाइल पर धमकी देने लगा। मंगलवार की रात को भी उसने छात्रा को मैसेज डालकर धमकी दी। इससे आहत आशा ने बुधवार की सुबह आग लगा ली। इससे वह गंभीर रुप से झुलस गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर एक टीम को दरोगा ऋषभ कुमार की अगुवाई में दिल्ली भेजा लेकिन आरोपी सौरभ को भनक लग गई और वह दिल्ली से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें