सिकन्ना गांव में क्षतिग्रस्त हुई मूर्ति
- फोटो : amar ujala
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम सिकन्ना में तब हड़कंप मच गया, जब एक युवक गांव के मंदिर में स्थापित दुर्गा मां की मूर्ति को लोहे के हथौड़े से तोड़ने लगा। इसी बीच मंदिर में दर्शन करने आए ग्रामीणों ने यह देखकर शोर मचा दिया। इस पर पूरे गांव के ग्रामीण मंदिर के बाहर इकट्ठा हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मूर्ति क्षतिग्रस्त कर रहे गांव के अरविंद पुत्र संतराम को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया।
मगर मूर्ति क्षतिग्रस्त होने से गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसे देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई। गांव के भगवती प्रसाद, संतराम पाल, रामलाल, किशुन शुक्ला, विनोद प्रजापति, नरेंद्र प्रजापति, देवीदयाल पाल, गुलाब पाल, कमलेश पांडे समेत कई ग्रामीणों ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। एसपी ने बताया कि युवक सिरफिरा बताया जा रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया और एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।