रेप की रिपोर्ट वापस न लेने पर दबंग ने अपने साथियाें के साथ एक युवती को कार में अगवा कर लिया और उसे बेरहमी से पीटकर फेंक दिया। पीडिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उसने कोर्ट के आदेश पर आरापियाें के खिलाफ चार माह बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने कोर्ट के आदेश से
रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसी साल 20 मई को वह बघौरा काम से जा रही थी। तभी वहां पर कार सवार इकबाल व जावेद ने अपने चार अज्ञात साथियों के साथ उसे कार में खींच लिया और हड्डी मील के पास ले जाकर जमकर मारापीटा। रेप की रिपोर्ट वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियाें पर मारपीट बलवा आदि की धाराआें में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
कोतवाल जेपी यादव ने आरोपियाें के खिलाफ जांचकर कार्रवाई की बात कही है। बताते चलें कि घटना वाले दिन भी पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली।
छेड़खानी के आरोपी पर रिपोर्ट
कुठाैंद थाना क्षेत्र निवासी एक छात्रा ने गांव के ही रज्जन के खिलाफ थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को आरोपी ने उसे स्कूल जाने के समय खेत में खींचकर रेप का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व पास्काें एक्ट की धाराआें में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
किशोरी को शोहदे ने अगवा किया
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक पिता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी शनिवार की शाम करीब सात बजे गांव में दुकान से सामान लेने गई थी। तभी से वह लापता है। उसने कई जगह खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला उसे शक है कि कोई अज्ञात उसका अपहरण कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।