फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंटों से लदा ट्रक लुढ़का, दो घायल

Sun, 18 Sep 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ के अंतर्गत आने वाले सनौरा-नेरीपुल सड़क मार्ग पर कांगू की जुबड़ी नामक स्थान पर रविवार सुबह ईंटों से भरा एक ट्रक लुढ़क गया जिससे उसमें सवार तीन लोगों में से दो घायल हो गए। गंभीर अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल सोलन ले जाया गया है जहां वह उपचाराधीन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सनौरा नेरीपुल मार्ग पर कांगू की जुबड़ी के समीप रविवार सुबह करीब छह बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर या। हादसा इतना खतरनाक था कि ट्रक बुरी तरह से तहस-नहस हो गया।
विज्ञापन

इस हादसे में ट्रक में सवार खड़ा पत्थर के 23 वर्षीय चालक तरुण और कृष्णा बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलैंस में सोलन अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी योगेश रोल्टा ने पुलिस टीम मौके पर भेज दी।
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ट्रक में तीन लोग सवार थे। दो घायल हो गए। जबकि खड़ापत्थर के ही गौरव ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचा ली। घायलों का सोलन अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ट्रक का मालिक सचिन चौहान खड़ापत्थर का बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें