बता दें कि दो दिन पूर्व छानी खास गांव निवासी पानी बताशे बेंचने वाले युवक मिथुन की गले में चाकू लगने से मौत हो गई थी। पत्नी ज्योति ने पुलिस को बताया कि उससे झगड़कर पति ने स्वयं ही गले में चाकू मार ली थी। उस वक्त उसकी मां और मौसेरा भाई इंद्रपाल भी वहीं मौजूद था। वहीं मिथुन के घरवालों ने पत्नी और उसके मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। इससे मामला उलझ गया था।