फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़ित बच्ची के पिता को बंधक बनाकर पीटा

Mon, 14 Mar 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
द‌लित की ‌प‌िटाई
विज्ञापन
दो माह पहले एक बच्ची के साथ रेप करने का आरोपी अब तक खुला घूम रहा है। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रेप का प्रयास व पास्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी नहीं होने से हिम्मत बढ़ने पर आरोपी के बेटे ने रविवार की रात पीड़िता के पिता को अगवाकर उसके साथ मारपीट कर कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराने के बाद छोड़
विज्ञापन


दिया। पीड़ित ने एएसपी शकील अहमद को मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है। एएसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने एएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 12 जनवरी की शाम करीब सात बजे उसकी सात वर्षीय बेटी घर के दरवाजे पर खेल रही थी। तभी मुहल्ले के 60 वर्षीय रन सिंह

तोमर ने उसे टाफी दिलाने के बहाने अपने कमरे में बुलाया। इसके बाद उसके साथ रेप का प्रयास किया। इस मामले की रिपोर्ट उसने कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। दो माह बीतने को है पुलिस ने अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ गई। रविवार की रात करीब आठ बजे वह बाजार से वापस जा रहा था तभी आरोपी के पुत्र पवन ने
विज्ञापन


उसे अपने साथियाें के साथ अगवा कर लिया और मारपीट कर उससे कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाते हुए करीब चार घंटे बाद उसे छोड़ा। एएसपी ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें