फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तीन चोरों को माल के साथ दबोचा

Mon, 28 Jan 2019 12:02 AM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में चोर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा ऊमरी में 2 जनवरी की रात ऊमरी निवासी प्रहलाद सिंह, राजकरण, अरविंद के घरों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर, नगदी जेवर सहित लाखों का माल पार कर दिया था। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी दी। थानाध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने संजू पुत्र हरगोविंद निवासी ऊमरी, मिथलेश कंजर पुत्र घसीटे निवासी सहावनाका जालौन, विनोद कंजड़ पुत्र कुंदन निवासी सहावनाका जालौन को गिरफ्तार कर उनके पास से 15 हजार रुपये एक सोने की हाय, सलाई व एक शाल बरामद किया है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी का मास्टर माइंड मिथुन कंजड़ है। जो अभी फरार चल रहा है। चोरियों का अधिकांश सामान उसके पास है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस दौरान सीओ माधौगढ़ गिरीश कुमार, उप निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक अमर सिंह, उप निरीक्षक सलमान अली, सिपाही पंकज, अजय, गजेंद्र, सर्वेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें