फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात की मिनी बस ईंटों से भरी ट्रॉली से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
बारात की मिनी बस ईंटों भरी ट्राली से टकराई
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बारात लेकर हरिद्वार से आई मिनी बस वापस लौटते हुए ईंटों से भरी टैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इसमें बस में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत जबकि दस बाराती घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गढ़-चौपला निवासी पूर्व भाजपा शहराध्यक्ष स्व. महेश सक्सेना की बेटी लक्ष्मी की बारात 25 जनवरी की शाम को उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के कस्बा ज्वालापुर से आई थी। बारात लेकर आई मिनी बस विदाई होने के बाद बारातियों को लेकर वापस जा रही थी। इस दौरान रात करीब दो बजे गढ़-मेरठ रोड पर मध्य गंग नहर कालोनी के सामने ओवरटेकिंग के दौरान मिनी बस आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। इस हादसे में बाराती धीरेंद्र निवासी विजयनगर गाजियाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा मिनी बस में सवार बाराती अनुज ज्वालापुर और विनय मुजफ्फरनगर समेत दस बाराती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराते हुए मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसा होने के बाद ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली समेत मिनी बस का चालक मौके से फरार हो गए। इंस्पेक्टर अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि गढ़ निवासी दीपक की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें