फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शातिर ठग को दबोचा

Thu, 11 Aug 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
काउंटर इंटेलिजेंस ने जालंधर में दबोचे तीन आतंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। गहने दोगुना करने व घर की परेशानियों को दूर करने का झांसा देकर महिलाआें को ठगने वाले को कोतवाली पुलिस ने रंगे हाथाें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इससे कई और ठगी की वारदात का खुलासा होने की उम्मीद है। अभी दो महिलाआें से भी ठगी हुई थी जिनमें एक पटेलनगर अंबेडकर चौराहा तो दूसरी राजेंद्र नगर की थी।     शहर कोेतवाली के मुहल्ला रामनगर निवासी एक महिला के पास शातिर ठग नईम शाह निवासी राजेंद्रनगर उरई पहुंचा और महिला के  घर में भूत  का चक्कर बताकर उसे ठीक करने की बात करने लगा।
विज्ञापन


बाताें में आकर महिला ने उस पर विश्वास कर लिया और उसके कहने पर गहनाें को दुगुना करने के लिए ले आई तभी पड़ोसी युवक ने देखा तो उसे शक हुआ। वह छुपकर देखने लगा। इसी बीच ठग ने महिला को ठग ने अंदर पूजा घर से सामान मंगाया और इसी बीच वह महिला के गहने लेकर भागने लगा। इस पर युवक ने उसे दबोच लिया और शोर मचा दिया। इससे वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने शातिर ठग नईम की जमकर धुनाई कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उससे और भी ठगी के  मामलाें का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस ने महिला से तहरीर लेकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें