फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में पैसे न देने पर माता-पिता की हत्या

Sat, 08 Sep 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अनहोनी का शिकार हुए बड़ागांव निवासी रामलाल (55) और उनकी पत्नी कुसुमा (50)। ग्रामीणों के मुताबिक तीन बीघे की खेती और श्रमिक कार्यों से जीवनयापन करने वाले पति-पत्नी शनिवार देर शाम जानवर चराकर घर लौट रहे थे। रास्ते में खेत पर मौजूद बेटे जनक ने पैसों की मांग पूरी न करने पर दोनों को कोसना शुरू कर दिया। कुल्हाड़ी थामे जनक ने जान लेने की धमकी दी तो दोनों भागे।

विज्ञापन


पीछा करते जनक ने पहले मां और फिर पिता पर कुल्हाड़ी के वार किए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। भाई मलखान के खेत पर पहुंचने तक जनक भाग गया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार के मुताबिक मलखान व अन्य ग्रामीणों ने जनक के शराब और गांजे का लती होने की जानकारी दी है। शनिवार कोे नशे के लिए पैसे की मांग पर माता-पिता से झगड़ा किया था। रामलाल के दो बेटे रोजगार के लिए दिल्ली में रहते हैं। मलखान से तहरीर लेकर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें