फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के घर से एक लाख रुपये व जेवर चोरी

Mon, 23 Oct 2017 01:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
chori - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
कालपी के मोहल्ला कागजीपुरा निवासी अधिवक्ता गयादीन अहिरवार के घर दीपावली की रात चोरों ने धावा बोल दिया। घर के सभी लोग सो रहे थे। चोर पीछे की दीवार से छत के रास्ते घर में घुस गए। चोरों ने एक कमरे में जाकर वहां रखी अलमारी का लॉक तोड़ दिया और उसमें रखी नगदी व जेवरात चोरी कर भाग निकले। सुबह जब घरवालों की आंख खुली तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। वह तुरंत कमरे में गए, जहां नगदी व जेवर नदारद मिले। चोरी की खबर सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया।

अधिवक्ता गयादीन ने बताया कि चोर अलमारी में रखे एक लाख रुपये नगद, दो सोने की अंगूठी, पायल, बिछिया व दो मोबाइल चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित अधिवक्ता ने कोतवाली में तहरीर दी है। दीपावली की रात नगर के बड़ा बाजार इलाके में शिक्षक के बंद मकान से चोर नगदी व जेवरात चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक योगेंद्र द्विवेदी ने पुलिस को तहरीर दी कि दीपावली की रात वह अपने घर में ताला लगाकर रिश्तेदारी में गए थे सुबह लौटे तो ताला टूटा पड़ा था। चोर लगभग पचास हजार की नगदी व जेवरात चुरा ले गए। सूचना पर इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें