फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी की शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Fri, 17 Jun 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
शराब के साथ पकडे़ गए तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एमपी से लोडर में शराब लादकर जिले में खेप देने आ रहे तीन शातिराें को गोहन थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एमपी में बनी 134 पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने इनके विरुद्ध आबकारी एक्ट व जालसाजी की धाराआें में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की है। गोहन थाने के दरोगा शशिभूषण सिंह गुरुवार की देर रात नौ बजे क्षेत्र में गश्त पर थे।
विज्ञापन


तभी उनके मोबाइल पर मुखबिर ने सूचना दी कि रामपुरा के रास्ते एक लोडर में शराब लादकर कुछ लोग आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने ऊमरी रोड पर नाकेबंदी कर दी। तभी ऊमरी की ओर से सफेद रंग की लोडर पुलिस को आती दिखाई दी। गाड़ी रुकते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दी और तीन आरोपियों राममिलन श्रीवास्तव निवासी गांव सरसई थाना दतिया, सुमित कुमार

निवासी दबोह व अमित श्रीवास्तव निवासी दौलतपुरा थान मिहोना जनपद भिंड को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद लोडर की तलाशी ली तो उसमें एमपी में बनी 134 पेटी देशी शराब
विज्ञापन


मिली। इसकी बाजार में कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियाें के खिलाफ आबकारी व जालसाजी के तहत रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की है। एसपी जालौन अशोक कुमार त्रिपाठी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें