फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बेटे को बंधक बनाकर जेवर-नगदी लूटी

Mon, 08 Jan 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
लूट के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मरगायां के पूर्व प्रधान राजकुमार पुत्र ब्रजेंद्र व उनका छोटा भाई विनय सिंह रविवार की रात खेत पर फसल को अन्ना जानवरों के बचाने के लिए रखवाली करने गए थे। घर में उनकी मां निर्मला व छोटा भाई विनीत था। खाना खाकर दोनों अपने अपने कमरों में सोने चले गए। तभी देर रात बदमाश छत के रास्ते घर में घुस आए। बदमाशों के आंगन में पहुंचते ही आहट पाकर मां निर्मला की आंख खुल गई। उन्होंने कमरे से बाहर निकल कर देखा तो कुछ लोग आंगन में मुंह बांधे खड़े थे। यह देख उन्होंने शोर मचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने दौड़कर उन्हें पकड़कर मुंह बंद कर दिया।

विज्ञापन


उधर मां की हल्की सी चीख सुनकर विनीत भी कमरे से बाहर आ गया। बदमाशों ने निर्मला को तमंचा लगा दिया और उसे भी पकड़ लिया और दोनों के हाथ व पैर रस्सी से बांधकर और मुंह बंद कर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने कमरे में जाकर अलमारी व बक्से खंगाल डाले। बदमाशों ने अलमारी व बक्से में रखे सोने चांदी के जेवरात व नगदी लूट ली और कमरों व घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर भाग गए। सुबह घर पहुंची ब्रजेंद्र व विनय ने दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद देखी तो दौड़कर अंदर गए, जहां मां व भाई को कमरे में बंधा देखकर उनके होश उड़ गए।

उन्होंने रस्सी खोलकर दोनों को मुक्त किया। मां ने सारी बात बताई। ब्रजेंद्र ने बताया कि बदमाश अपने साथ 250 ग्राम सोने के जेवरात व 20 हजार रुपये नगद ले गए है। उधर निर्मला ने बताया कि सभी बदमाश हाथों में असलहे लिए थे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही फारेंसिक टीम भी पहुंची, जिसने बदमाशों के फिंगर प्रिंट  आदि लिए। थानाध्यक्ष का कहना कि तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की धर पकड़ लिए टीमें दबिश दे रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें