फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: झोलाछाप ने बीमार महिला को बनाया हवस का शिकार, इंजेक्शन लगाने के बाद पार की दरिंदगी की हद

Sat, 06 Mar 2021 09:28 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के जालौन जिले में कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में झोलाछाप डॉक्टर ने बीमार दिव्यांग महिला को हवस का शिकार बना लिया। महिला ने वूमेन पावर नम्बर 1090 पर घटना की सूचना दी। सूचना के तुरंत बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई और मौके पर जा कर निरीक्षण किया।
विज्ञापन


महिला की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। एक दिव्यांग महिला पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही है। गांव का ही एक झोलाछाप डॉक्टर राहुल उर्फ रेनू पुत्र रामरतन उर्फ पप्पू रजक उसको रोजाना इंजेक्शन लगाने जाता था।

महिला ने शुक्रवार शाम को भी इंजेक्शन लगाने के लिए फोन किया तो डॉक्टर ने उसे अपने घर पर ही बुला लिया और उसको इंजेक्शन लगाने के बाद उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के परिजन शाम को खेत से लौट कर घर आये तो महिला ने पूरा घटनाक्रम बताया। महिला ने वूमेन पावर नम्वर 1090 पर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल बलिराज शाही घटना स्थल पर पहुंचे। महिला की तहरीर पर धारा 376 व 504 के तहत एफआईआर दर्ज कर फरार आरोपी की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल बलिराज शाही ने बताया कि कार्रवाई शुरू कर दी गई है, आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें