फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बेखौफ बदमाश : पुलिस चौकी के पास की बड़ी वारदात, नगदी से भरा एटीएम उखाड़ा

Sat, 06 Mar 2021 02:37 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
विज्ञापन
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरहिंद शहर की चार नंबर चुंगी स्थित एसबीआई के एटीएम को शुक्रवार तड़के तीन बजे एक वाहन की मदद से बदमाश उखाड़कर ले गए। बैंक मैनेजर ने एटीएम में कुल 18 लाख 88 हजार रुपये होनी की बात कही है। वारदात सरहिंद पुलिस चौकी से करीब तीन सौ मीटर दूरी पर हुई। वारदात से पुलिस के सुरक्षा प्रबंध भी सवालों के घेरे में आ गए हैं। 

विज्ञापन


घटनास्थल का दौरा करने आए डीएसपी (जांच) रघुवीर सिंह ने बताया कि घटना शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश कैद हैं। बदमाश काले रंग की एक बड़ी गाड़ी में आए। इसके बाद एटीएम को रस्सी बांधकर गाड़ी से घसीटा और गाड़ी में लादकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा फील्ड में पुलिस की कई टीमें भेजी गई हैं, जो बदमाशों का सुराग लगा रही हैं। 

बैंक मैनेजर संजीव कुमार ने बताया कि एटीएम में पहले चार लाख के करीब नगदी थी। गुरुवार को एटीएम में 18 लाख 88 हजार रुपये और डाले गए थे। एटीएम को तोड़ने की खबर सुनते ही वह घर से सुबह साढे़ सात बजे आ गए थे। वारदात की सूचना बैंक के उच्चधिकारियों को दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें