फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदान संचालकों में मारपीट और फायरिंग

Sun, 20 Dec 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
डकोर थाना क्षेत्र के गांव सिमिरिया स्थित बेतवा नदी के घाट पर खेत से ट्रक निकालने को लेकर मौरंग खदान संचालकों के दो गुटों में जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। इसमें एक युवक को हाथ में गोली लगी। वहीं दो अन्य लोगों के भी सिर फूट गए। इस दौरान दो रायफल लूटने की भी बात कही जा रही है। सूचना पाकर डकोर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में
विज्ञापन


भर्ती कराया है। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। डकोर थाना क्षेत्र के  बीहड़ के गांव सिमिरिया में मौरंग ठेकेदारों के दो गुटों में घाट से सड़क पर जाने रास्ते को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि पहले लाठी-कुल्हाड़ी चली और बाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। इस दौरान घाट पर मौजूद तेजप्रताप राजपूत

निवासी तुफैलपुरवा उरई के हाथ में गोली लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दरोगा सर्वजीत पांडे ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूत्रों की मानें तो हमलावर दो रायफलें भी लूट ले गए है। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने थाना पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। दरोगा का कहना है कि मामला रास्ते के विवाद का है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। जो भी तहरीर आएगी उसकी जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें