फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की ससुराल आए युवक का खेत में मिला शव

Wed, 30 Aug 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला जालाौन
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 भाई की ससुराल आए युवक का खेत में मिला शव
विज्ञापन

उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धमनी में एक युवक का शव खेत में पड़ा हुआ मिला। युवक को गोली लगी हुई थी। वह तीन दिन पूर्व अपने बड़े भाई की ससुराल धमनी आया हुआ था। खेत में शव पड़ा देखकर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव के पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। युवक के पिता ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस हत्या या आत्महत्या में उलझी हुई है। सीओ संतोष कुमार का कहना है कि मामले की अभी छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल पाएगी। फिलहाल परिजन जो भी तहरीर देंगे मामला दर्ज किया जाएगा।   
विज्ञापन

झांसी जनपद के एरच थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़केला निवासी रूपेंद्र यादव (22) पुत्र मोहनलाल सिंह बीती 27 अगस्त को ग्राम धमनी अपने बड़े भाई की ससुराल आया हुआ था। मंगलवार की देर शाम वह भाई पूनम से कहीं जाने को कह कर निकल गया। बुधवार की शाम उसका शव गांव के बाहर एक खेत में पड़ा हुआ मिला। उसकी कनपटी में गोली लगी हुई थी और पैर के पास ही 315 का तमंचा पड़ा हुआ था। वहां से गुजर रहे किसानों ने खेत में शव पड़ा देखकर गांव में इसकी सूचना गांव में दी। इसके बाद पुलिस भी पहुंच गई।   पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त के लिए ग्रामीणों को बुलाया गया। तो गांव के रहने वाले शिवपाल यादव ने अपने दामाद के छोटे भाई के रूप में शव की शिनाख्त की। रुपेंद्र की भाभी पूनम घटना सुनकर खेत में पहुंची। वहीं रूपेंद्र के पिता मोहनलाल ने धमनी निवासी युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले को हत्या व आत्महत्या दोनों ही तरह से देख रही है। वहीं शहर कोतवाल का कहना है कि रूपेंद्र की भाभी पूनम के बताया कि उसका गांव में किसी से विवाद हो गया था। इसके बाद शाम को झांसी जाने को कहरकर घर से निकल गया था। अभी इसे हत्या या आत्महत्या पूर्ण रूप से नहीं कह सकते है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें