फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से विवाहिता की मौत

Tue, 02 Apr 2019 12:22 AM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
जहर से मौत - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव पतराही निवासी राहुल पाल की पत्नी विनीता पाल (25) ने रविवार की देर रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल ला रहे थे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उधर, मृतका के पिता रामशंकर निवासी कुकहनु थाना चुर्खी ने कुठौंद थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग की थी, जिसे वह पूरा न कर सके।

विज्ञापन


इसके चलते उसकी पुत्री को जहर देकर मार डाला गया। पिता ने बताया कि उसने पुत्री की शादी दो वर्ष पहले की थी। उसकी एक सात माह की बच्ची भी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष दीपक मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें