फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़

Sun, 25 Jun 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
rape - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शोहदे ने घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए उसके नाते, रिश्तेदारों के यहां दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


गीधन की खोड़ गांव निवासी किशोरी ने बताया कि वह शनिवार की सुबह घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का वीर घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उसने शोर मचाया तो शोहदे ने मारपीट की। लोगों को आता देख तमंचा लहराता हुआ भाग निकला। परिजन घर लौटे तो किशोरी ने आपबीती बताई। इस पर परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। किशोरी ने बताया कि शोहदा आये दिन राह चलते छेड़खानी करता था।

कई बार उसने घर जाकर परिजनों से शिकायत की, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। शनिवार परिजन बाहर गए थे, तभी अकेले होने का फायदा उठाते हुए वह घर मेें घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 जालौन पुलिस ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि सिकरी गांव निवासी युवक ने बताया कि 23 जून को उसकी पत्नी घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का शिवपूजन उर्फ ललुआ पुत्र जगभान सिंह निवासी कुठौंदा बुजुर्ग घुस आया और उसके साथ मारपीट करते हुए छेड़खानी करने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल का कहना है कि आरोपी की तलाश लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें