फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी जोन पहुंचे, साक्ष्य जुटाए

Fri, 25 Nov 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करते आईजी जोन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईजी जोन जकी अहमद ने शुक्रवार की शाम शहर के मुहल्ला महावीरपुरा स्थित अभिलाषा तिवारी के घर का मौका मौआयना किया। इस दौरान उन्हाेंने मौके से कुछ साक्ष्य भी संकलित कराए और डीआईजी शरद सचान व एसपी डा राकेश सिंह को तिहरे हत्याकंाड के खुलासे के निर्देश दिए हैं। आईजी ने कहा कि टीमें लगी हैं, जल्द ही आरोपियाें को गिरफ्तार
विज्ञापन


कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। कानपुर जोन के आईजी जकी अहमद पिछले दिनों हुए तिहरे हत्याकांड की जांच के लिए उरई आए। वह मातापुरा निवासी अभिलाषा तिवारी के घर पहुंचे और वहां पर निरीक्षण करने के बाद बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है। निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा। पुलिस की कई टीमें पूरे मामले में लगातार काम कर रही है। कई

अहम सुराग भी पुलिस के हाथ लगे है। पुलिस सभी बिंदुआें पर जांच कर रही है। उन्हाेंने बताया कि कई संदिग्धों से पूछताछ भी चल रही है। स्मैक के धंधे की बाबत उन्हाेंने कहा
विज्ञापन


कि पुलिस उस बिंदु पर भी जांच कर रही है। नेपाल की करेंसी की बाबत आईजी ने बताया कि  उसकी भी पुलिस जांच कर रही है। इस दौरान डीआईजी शरद सचान, एसपी डा राकेश सिंह, सीओ जगबहादुर सिंह, कोतवाल संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

कई संदिग्ध पुलिस की हिरासत में
कोतवाली पुलिस ने ट्रिपल मर्डर के मामले में कई संदिग्धाें को उठाया है। पुलिस उन से पूछतांछ कर रही है। सूत्राें की मानें तो पुलिस ने करीब नौ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इसमें मृतक के कई करीबीें लोग भी हैं। पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें