फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हदरुख में एक ही रात में छह घरों में चोरी

Thu, 17 Nov 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मदारीपुर (जालौन)। कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव हदरुख में बुधवार को चोरों की बारात निकली। चोरों ने आधा दर्जन घरों को निशाना बनाकर छह मोबाइल व एक लाख रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह घर का सामान बिखरा देखकर लोगों को जानकारी हुई। इसके बाद लोगों ने हदरुख चौकी जाकर शिकायत की।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है। कुठौंद थाना के कस्बा हदरुख निवासी जितेंद्र दोहरे, प्रमोद कुमार, लाखन सिंह, आमीन खां आदि ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार देर रात वह अपने घर में सो रहे थे। तभी चोरों ने एक एक कर छह घरों में घुसकर सभी घरों से मोबाइल व जेब में पडे़ रुपये निकाल लिए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित हदरुख चौकी पहुंचे तो वहां चौकी पर ताला लटका मिला। इस पर पीड़ित थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष बलवीर सिंह को तहरीर दी। उन्होंने मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें