फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी खनन करते चार पर रिपोर्ट

Fri, 06 Jan 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
मिट्टी खनन की सूचना पर कार्रवाई करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डकोर थाना व कस्बा में नहर किनारे मिट्टी खनन कर रहे चार शातिराें के खिलाफ थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस व खनन विभाग की टीम ने छापा मारकर चार डंपर व जेसीबी पकड़ लिया। चार लोगों के खिलाफ अवैध मिट्टी खनन की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। खनन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि नहर के किनारे अवैध
विज्ञापन


तरीके से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। इस पर वे सीओ अरुण कुमार सिंह व थानाध्यक्ष के साथ मौके  पर पहुंचे और वहां मौजूद नीरज कुमार, शिवभोला यादव निवासी चिल्ली थाना डकोेर व अमरदीप शुक्ला निवासी बड़ागांव थाना गुसांईगंज सुल्तानपुर, रामगुन दुबे निवासी गोरा जनपद सुल्तानपुर से जब खनन के अनुमति का कागज मांगा तो उन्होंने

रायल्टी होने की बात कही। कहा कि वे लोग फोरलेन सड़क के काम में लगे हैं। जब पुलिस ने कड़ाई की तो वह रायल्टी नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने चार डंपर व एक जेसीबी मशीन को सीजकर आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें