प्रधान के घर के बाहर एकत्रित भीड़ व जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर के पूर्व प्रधान रामराय सिंह गुर्जर उर्फ बंटू (40) पुत्र नरेंद्र सिंह गुर्जर पिछली पंचवर्षीय योजना में गांव के प्रधान थे। पिछले कुछ समय से वह मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। जिसका इलाज भी चल रहा था। शुक्रवार की दोपहर अचानक वह अपने कमरे में गए और वहां रखी लाइसेंसी रायफल से सिर में गोली मारकर आत्म हत्या कर ली।
जैसे ही परिजनों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो दौड़कर कमरे में पहुंचे। जहां उनका शव पड़ा था। यह देखकर घर में चीख पुकार मच गई। तभी किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी संजय कुमार गुप्ता भी पहुंच गए।
कोतवाल का कहना है कि फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही किसी तरह के आरोप प्रत्यारोप की बात सामने आई है। फिर भी गंभीरता पूर्वक मामले की जांच की जा रही है।