सुहवल। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर रात जेठ ने छोटे भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। साथ ही उसका पूरा आभूषण भी लेकर फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर भसूर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि रोज की तरह गुरुवार की रात भी वह खाना खाने के बाद अपने बच्चों के साथ कमरे में सोने चली गई। इसी बीच रात करीब दो बजे कमरे में किसी के आने का आहट मिली। वह चारपाई से उठी चारों तरफ कमरे में देखने लगी। इसी बीच उसका जेठ आ गया और उसका मुंह गमछा से दबाकर कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और मेरे साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और उसके सारे आभूषण छीनकर फरार हो गया। कहा कि उसका पति बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता है। उसका श्वसुर घर पर रहकर खेती करता है। लेकिन वह अपने बेटों से अलग रहता है। मेरे अकेले होने का फायदा उठाकर मेरे जेठ ने मेरे साथ दुष्कर्म किया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म की बात संदिग्ध लग रही है। मारपीट एवं उसके आभूषण छीनने का मामला सही लग रहा है। फिर भी पीड़िता द्वारा दी तहरीर के आधार पर आरोपी जेठ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। पीड़िता का मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह से दुष्कर्म का मामला स्पष्ट हो पाएगा।