फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला

Wed, 28 Sep 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
रांग साइड को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद को गया था सुलझाने - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मिर्जापुर में पेशी के बाद वापस आ रहे जिला कारागार के बंदी को मंगलवार देर रात उसके साथियाें ने पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने का प्रयास कि या। हालांकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो हमलावराें को मय असलहे दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियाें से बोलेरो गाड़ी भी बरामद कर ली। पेशी पर ले जाने वाले दरोगा की तहरीर पर बंदी सहित तीन के खिलाफ
विज्ञापन


संगीन धाराआें में रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। बंदी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। जिला कारागार में मिर्जापुर निवासी शातिर अपराधी रिंकू पांडे बंद है। करीब चार माह पहले ही  उसे यहां की जेल में लाया गया था। पुलिस के मुताबिक वह शातिर अपराधी है और संगीन अपराध कर चुका है। मंगलवार को उसकी मिर्जापुर

कोर्ट में पेशी थी। स्थानीय पुलिस लाइन में तैनात दरोगा कायम सिंह यादव अपने हमराहियाें के साथ उसे मिर्जापुर ले गए थे। देर रात वे उसे सरकारी जीप से उरई जेल ला रहे थे। देर रात करीब दो बजे जब पुलिस की जीप शहर के जिला परिषद तिराहे पर पहुंची तभी पीछे से आए बोलेरो सवार दो बदमाशाें ने ओवरटेक कर फिल्मी स्टाइल में फायरिंग कर दी। इस
विज्ञापन


पर पुलिस ने मोर्चा लेते हुए जवाबी फायरिंग कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम प्रभारी अरुण तिवारी मौके पर पहुंचे और फायरिंग करने के आरोपियाें दिलीप मिश्रा व सुरेश दुबे निवासी अज्ञात को मय असलहाें के दबोच लिया। इस दौरान बंदी रिंकू पांडे ने भी भागने का प्रयास किया। पुलिस हमलावराें को कोतवाली लाई और उनसे

पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दरोगा कायम सिंह की तहरीर पर आरोपी रिंकू के अलावा उसके साथी दिलीप व सुरेश के खिलाफ कोतवाली में मारपीट, फायरिंग कर बंदी को छुड़ाने का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले में अभी गोपनीयता बनाए हुए है। वह कई अह्म बिंदुओं पर भी जांचकर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें