फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश से लाई जा रही 800 पेटी शराब बरामद

Tue, 26 Apr 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
कालपी पुलिस हिरासत में आरोपी व पकड़ी शराब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालपी पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सोमवार की रात डीसीएम में लादकर ले जाई जा रही 800 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कीमत लगभग 46 लाख रुपये से भी ज्यादा है। चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।  कालपी कोतवाल सत्येंद्र सिंह सोमवार की रात  पुलिस बल के साथ कोतवाली क्षेत्र के
विज्ञापन


हमीरपुर रोड स्थित बरही बंबा पर वाहन चेक कर रहे थे। तभी एक डीसीएम ट्रक आती दिखाई दी। पुलिस ने डीसीएम चालक को रुकने का इशारा किया। मगर चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर डीसीएम को पकड़ लिया। तलाशी में डीसीएम में 800 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मंगलवार को कोतवाली में सीओ मनोज

कुमार गुप्त ने बताया कि डीसीएम चालक साजिद हुसैन निवासी लैडू आवर थाना सराय मीर आजमगढ़ से पूछताछ की। चालक ने बताया कि यह माल उसने मध्य प्रदेश के खरगौद से लोड किया था। उससे शराब मालिक ने कहा था कि बरही बंबा पर कुछ लोग मिलेंगे, जिनसे बात करा देना। पुलिस ने बताया कि डीसीएम में आगे व पीछे अलग अलग नंबरों की प्लेट
विज्ञापन


लगीं थीं। बताते चलें कि जनपद में शराब के कारोबारी सक्रिय हैं। रातोरात एमपी की सीमा से जनपद में शराब की खेप लाई जाती हैं। जनपद में आने के बाद इनकी सप्लाई शहरी व

ग्रामीण इलाकों में धड़ल्ले से की जाती हैं। कम दामों में मिलने वाली शराब की वजह से दुकानदार भी आराम से खरीद लेते हैं। चोरी छिपे इसकी सप्लाई की जाती है। सूत्रों के अनुसार जनपद के हर थाने व कोतवाली पुलिस को अवैध शराब के बारे में पूरी सूचना हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती हैं।  

सफेदपोशों के संरक्षण में शराब का कारोबार
जनपद में अवैध शराब का कारोबार सफेदपोशों के संरक्षण में चल रहा है। पुलिस से बचने के लिए सफेदपोशों का अवैध शराब के कारोबारी संरक्षण लेते हैं ताकि जब भी शराब पकड़ी जाए, पुलिस की कार्रवाई से बचा जा सके। कई मर्तबा शराब तो पकड़ी गई, लेकिन इसका कारोबार करने वाले अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें