फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से लूट, एक बदमाश गिरफ्तार

Sun, 21 Aug 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
यूपी व एमपी सीमा पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का एक सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। शनिवार की देर शाम सीमा पर बदमाशों ने एक किसान को लूटा और भागकर यूपी की सीमा में आ गए। पीड़ित की जानकारी पर सक्रिय हुई पुलिस ने घेराबंदी करके एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इससे किसान से लूटी गई बाइक भी बरामद कर
विज्ञापन


ली। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया बदमाश अंतर्राज्यीय गिरोह का सदस्य है।  मध्य प्रदेश के जिला रौन अंतर्गत ग्राम विश्वारी निवासी किसान सुशील कुमार दुबे शनिवार की शाम करीब छह बजे बाइक से मिहौना रिश्तेदारी में जा रहा था। वह बार्डर पर स्थित जैतपुरा मोड़ पर पहुंचा, तभी वहां पर पहले से ही मौजूद दो बदमाशों ने उनके सिर में डंडा मार दिया। इससे

वह जख्मी हो गया। इसके बाद बदमाश उसकी बाइक लूटकर तमंचा लहराते हुए यूपी के माधौगढ़ थाना क्षेत्र की ओर भाग गए। इसकी जानकारी माधौगढ़ पुलिस को दी गई। पुलिस ने घेराबंदी करके माधौगढ़ निवासी टिंकू यादव नाम के एक बदमाश को पकड़ लिया। उससे किसान से लूटी गई बाइक भी बरामद कर ली गई। पकड़ा गया बदमाश अंतर्राज्यीय गिरोह का
विज्ञापन


सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। सूत्रों की मानें तो अब तक की छानबीन में यह भी पता चला कि माधौगढ़ स्थित एक बैंक में काम करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी क ा बेटा भी इस गिरोह में शामिल है। उसकी मुखबिरी पर माधौगढ़ में बैंक से रुपया निकालने के लिए आने वाले लोगों से टप्पेबाजी होती है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें