फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंग सरगना समेत दो गिरफ्तार, माल बरामद

Sun, 21 Aug 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
थाना मुण्डेरवा में हुए लूट काण्ड का एसपी कृपा शंकर सिंह ने किया खुलासा ।
विज्ञापन
हाइवे पर मुंडेरवा के मुजहना पुलिया के पास ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को अंतर्जनपदीय भेल्लर गैंग ने लूटा था। दिनदहाड़े 56 हजार रुपये व लैपटाप लूटने में शामिल भेल्लर उर्फ संजय को पुलिस ने रविवार को उसके खास गुर्गे के साथ धर दबोचा। इन दोनों के कब्जे से लूटी गई रकम के साथ ही लैपटाप, मोडम-डोंगल आदि भी पुलिस ने बरामद कर लिया। भेल्लर ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि फिरोज नाम के व्यक्ति ने रेकी की। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


एसपी कृपाशंकर सिंह ने बताया कि सिद्घार्थनगर जिले का संजय उर्फ भेल्लर सक्रिय अपराधी है। सिद्धार्थनगर के अलावा उस पर संतकबीरनगर, महराजगंज जनपद में भी वाहन चोरी, लूट व डकैती के मामले दर्ज है। एसपी के अनुसार घटना स्थल के पास दुकान चलाने वाले फिरोज ने भेल्लर से कहा था कि सेवा केंद्र कर्मी विजय कुमार कम से कम दो लाख या इससे ज्यादा रुपये लेकर बैंक जाता है। उसी के कहने पर भेल्लर 20 जुलाई को अपने खास साथी अली हुसैन उर्फ जगत बंजारा निवासी थरौली, सिद्धार्थनगर को साथ लेकर बाइक से निकला। पुलिया के पास उचहरा की तरफ जाने वाली सड़क पर विजयनाथ निवासी चंगेरा-मंगेरा थाना कोतवाली, खलीलाबाद को रोककर पहले मारपीटा और फिर बैग छीन लिया जिसमें 56 हजार रुपये , लैपटाप व अन्य सामान थे। रविवार को उंचगॉव जमोहे ओवरब्रिज के पास  से अभियुक्तों को  गिरफ्तार किया। उनके पास से  लैपटॉप, थंब रीडर, डोंगल, दो तमंचा, कारतूस, आदि बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें