फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजन सोते रहे, चोर ले उड़े बीस लाख का माल

Sat, 21 May 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
फिंगर प्रिंट उठाती एक्सपर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरों ने शुक्रवार रात नया पटेल नगर इलाके के एक घर से तकरीबन बीस लाख के नगदी-जेवर पार कर दिए और परिजनों को भनक तक नहीं लगी। कोतवाली पुलिस ने इतनी बड़ी चोरी देख एसपी को जानकारी दी। उनके निर्देश पर पहुंची फील्ड यूनिट ने भी छानबीन की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स ने उंगलियों के निशान उठाए लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


कस्बे के बाहरी इलाके नया पटेल नगर के राजाभैया यादव पुत्र मोहरसिंह मूल रूप से थाना कैलिया के ग्राम मऊ कैमरा के रहने वाले हैं। शुक्रवार रात पटेल नगर में पत्नी व बच्चों के साथ सो रहे थे। रात करीब दो बजे आहट पाकर पत्नी सर्वेश की आंख खुली तो उन्होंने राजाभैया को भी जगा दिया। दोनों ने उठकर देखा तो घर का मेन गेट खुला था। घर के अंदर जाकर देखा

तो उनके होश उड़ गए। वहां कमरे का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। सेफ, सूटकेस खुले पड़े थे और चोर करीब 20 लाख के नगदी-जेवर ले जा चुके थे। दंपति ने सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल मनवीर सिंह, मंडी चौकी इंचार्ज उदयपाल सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और छानबीन के बाद एसपी बबलू कुमार को भी जानकारी दी। एसपी ने
विज्ञापन


तत्काल फील्ड यूनिट भेजी। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स ने मौके से संदिग्ध उंगलियों के निशान उठाए। पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूर जेवरातों के खाली डब्बे मिले। गृह स्वामी राजाभैया ने

बताया कि चोर 2 लाख 15 हजार रुपये और सोने के जेवरातों में दो जोड़ी झुमकी, तीन जंजीर, चार चूड़ी, दो मंगलसूत्र, नौ अंगूठियां ले गए हैं। इनकी कीमत करीब 18 लाख है। पुलिस के मुताबिक चोरों ने मेन गेट की खिड़की के कुंडे को बाहर से किसी रॉड से सरकाया। इससे खिड़की खुल गई और चोर भीतर घुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें