फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा संग पकड़ा गया फर्जी दरोगा

Sun, 07 Apr 2019 12:24 AM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में फर्जी दरोगा (चौखाने की कमीज में)। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पुलिस द्वारा हाईवे पर पकड़े गए फर्जी दरोगा के मामले का खुलासा करते हुए कोतवाल शिवगोपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह झांसी-कानपुर हाईवे पर एसटीएफ का फर्जी दरोगा बताकर ट्रक वालों से वसूली कर रहे जितेंद्र सिंह पुत्र प्रताप निवासी जगम्मनपुर थाना रामपुरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जितेंद्र ने जेल चौकी इंचार्ज मोहम्मद आरिफ के साथ हाथापाई कर रिवाल्वर छीनने का प्रयास किया था।

विज्ञापन


पुलिस ने उसके पास से चार किलो गांजा, एक 315 बोर तमंचा कारतूस, खोखा, दो मोबाइल, फर्जी नंबर प्लेट की अपाचे बाइक बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई बलराम शर्मा, मोहम्मद आरिफ, सिपाही रवि भदौरिया रहे। वही पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी पहले भी दो बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें