फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचा 15 हजार का इनामी, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना पुलिस ने हाईवे के ढाबों पर लूटपाट के इरादे से घूम रहे 15 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस की गोली से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली पुलिस शनिवार सुबह हाईवे के बागोवाली चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर बझेड़ी रोड पर बाइक दौड़ा दी। इस पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह व एसएसआई मदन सिंह बिष्ट ने बदमाशों का पीछा करते हुए बझेड़ी रोड पर घेर लिया। जहां पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश को पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। इंस्पेक्टर के शब्दों में, पकड़ा गया घायल बदमाश हरियाणा के जिला झज्जर के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी सब्जी मंडी निवासी रोहित शर्मा है। आरोपी के पास से तमंचा-कारतूस व एक संदिग्ध बाइक बरामद की गई है। रोहित पर 15 हजार का इनाम घोषित है, जो साथियों के साथ हाईवे के ढाबों पर लूटपाट के इरादे से घूम रहा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि फरार हुए बदमाशों की पहचान गांव बझेड़ी निवासी खालिद और मोटा के रूप में हुई है, जिनकी तलाश की जा रही है। बदमाश को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई सतीश शर्मा, एसआई अजय कुमार और कांस्टेबल कुलवंत सिंह व उमेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें