फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग में मौरंग से लदे आठ ओवरलोड ट्रक सीज

Sun, 16 Sep 2018 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
पकड़े गए ओवर लोड वाहन। अमर उजाला - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन की सख्ती से माफियाओं में हड़कंप की स्थिति है। शुक्रवार को एसडीएम गुलाब सिंह और सीओ संदीप वर्मा ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया और एट के पास स्थित टोल बैरियर पर आठ ट्रक मौरंग से लदे पकड़ कर सीज करा दिए। तमाम नेतागीरी के बाद भी अधिकारियों ने इन ट्रकों को नहीं छोड़ा है।

विज्ञापन


एसडीएम का कहना है कि वह अपने इलाके में गलत तो होने नहीं देंगे। बता दें कि तीन दिन पूर्व भी उन्होंने इसी टोल बैरियर पर पांच ट्रक मौरंग के तथा लोकेशन में लगी एक स्कार्पियो गाड़ी को पकड़कर सीज किया था। उधर, एसडीएम विकाश कश्यप ने शुक्रवार को बिना एमएम 11 के दो ट्रक सीज किए। इसके साथ ही 4 ओवर लोड ट्रक पर जुर्माने की कार्रवाई की।

ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर पकड़े गए
माधौगढ़। खनिज अधिकारी राजेश कुमार ने दो ओवर लोड ट्रक व दो ट्रैक्टर पकड़कर सीज कर दिए। जिससे बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया। खनिज अधिकारी द्वारा चेकिंग किए जाने की सूचना के बाद बालू माफियाओं ने अपने वाहनों को सड़क पर यहां-तहां खड़ा करा दिया। खनिज अधिकारी के जाने के बाद बालू लदे ट्रक व ट्रैक्टर फिर निकलने लगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें