कदौरा थाना क्षेत्र के चतेला तिराहे पर गुरुवार की दोपहर डंपर चालक ने तीन बाइकों में एक के बाद एक टक्कर मार दी। जिसमें सुमित निवासी भेड़ी खरका, रवि कुमार, देव प्रकाश, राधे, व रोहित निषाद निवासी क्योतरा घायल हो गए। राहगीरों ने डंपर चालक को पकड़कर पिटाई की और बाइकों में हुए नुकसान की भरपाई करने पर छोड़ दिया।
घायलों को सीएचसी कदौरा ले गए। उधर, परेछा पूछ, झांसी निवासी रामू (35) पुत्र घनश्याम गुरुवार की शाम चार बजे उरई से बाइक पर सवार होकर झांसी जा रहा था। तभी झांसी-कानपुर हाईवे स्थित बड़ागांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे रामू घायल हो गया।