फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान व बेटों ने दलित मजदूरों को पीटा

Mon, 04 Jan 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली लाइन बिछा रहे दलित मजदूरों के साथ पूर्व प्रधान व उनके बेटों के अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है। जब मजदूरों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ित मजदूर थाने गए और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पतराही निवासी सतीश पुत्र हरपाल दोहरे, शिवनारायण पुत्र बिंटोले गोहन के ग्राम कुरसेड़ा में बिजली के तार बिछा रहे हैं। सोमवार की दोपहर वह गांव में बिजली लाइन बिछा रहे थे। तभी गांव का पूर्व प्रधान त्रिवेदी सिंह सेंगर व उनके बेटे राजू सिंह, लालजी सिंह वहां आ गए। यह लोग मजदूरों से अपने घर के सामने तीन फेस की लाइन बिछाने को कहने

लगे। मजदूरों ने इसमें असमर्थता जताते हुए ठेकेदार से परमीशन लेने की बात कही। आरोप है कि इस पर पूर्व प्रधान व उनके बेटों ने अभद्रता शुरू कर दी और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने सतीश व शिवनारायण की लात-घूसों से
विज्ञापन


जमकर पिटाई की। काफी देर तक पिटाई के बाद आरोपी मजदूरों को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद मजदूर गोहन थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरेापियों के खिलाफ मारपीट, दलित उत्पीड़न, धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें