फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर से 13 लाख की नकदी गहने चोरी

Sat, 31 Dec 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
टिमरों गांव में हुई चोरी के बाद बिखरा हुआ सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बच्चाें के स्कू ल की छुट्टी होने पर गांव गए युवक के घर का ताला तोड़कर चोराें ने करीब एक लाख रुपये नकद व करीब 12 लाख रुपये के गहने चुरा लिए। शनिवार की सुबह जब मुहल्ले के लोगाें ने घर का ताला टूटा देखा तो परिजनाें को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की बात कही है।  चोर लगातार सर्दी का फायदा
विज्ञापन


उठाकर वारदातें कर रहे हैं। मुहल्ला नया रामनगर निवासी नेत सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्र वार को बच्चाें की छुट्टी होने पर अपने गांव टिमराें थाना डकोर परिवार सहित गया था। घर में ताला बंद था। शुक्रवार की देर रात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ दिया और घर में दाखिल हो गए। चोरों ने आराम से पूरे घर खंगाला। चोर

एक लाख रुपये नकद व दो सोने के हार वजन करीब 10 तोला, चार सोने की जंजीर वजन करीब आठ तोला, 10 सोने की अंगूठी, आठ सोने की चूड़ी सहित करीब 12 लाख रुपये कीमत के गहने, एक लैपटॉप, एलसीडी आदि चोरी कर ले गए। पड़ोसियों ने सूचना दी तब उसे चोरी का पता चला। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगर प्रिंट टीम से साक्ष्य
विज्ञापन


संकलन करवाकर चोरी की वारदात के खुलासे की बात कही है। बताते चलें कि सर्दी का मौसम चोरों के लिए मुफीद साबित हो रहा है। कोहरे में वह वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं।

शुक्रवार की रात कोतवाली पुलिस ने चार संदिग्धाें को पकड़ कर कोतवाली लाई जहां पुलिस ने तीन लोगों को पुलिस ने छोड़ दिया था। चोरी की बाबत कोतवाल संजय कुमार गुप्त का कहना है कि वह संदिग्धाें की तलाश कर रहे हैं। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें