फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को बंधक बनाकर घर में लूट

Fri, 20 Jan 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
राजकीय कालोनी में घर में हुई लूट के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली राजकीय कालोनी में लुटेराें ने एक घर को निशाना बनाया। दिनदहाड़े घर में घुसकर एक बच्ची को बंधक बना लिया। इसके बाद करीब एक लाख रुपये के गहने व दस हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। जब गृहस्वामिनी ड्यूटी से घर पहुंची तो दरवाजा खुला देख दंग रह गई। अंदर जाने पर देखा तो बेटी के हाथ पैर बंधे थे।
विज्ञापन


कमरे में अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित बच्ची के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की बात कही है। राजकीय कालोनी के मकान नंबर 28 में रहने वाली ममता देवी कलक्ट्रेट के नजारत अनुभाग में कार्यरत हैं। शुक्रवार को वह रोज की तरह ड्यूटी पर गई थीं। घर

में 11 वर्षीय बेटी अनुष्का अकेली थी। दोपहर करीब एक बजे दो बाइक सवार युवक आए और बिजली का मीटर चेक करने के बहाने अनुष्का से घर का दरवाजा खुलवा लिया। इसके बाद चाकू के बल पर उससे जबरन अलमारी की चाबी ले ली और उसके हाथ-पांव बांध कर डाल दिया। इसके बाद अलमारी से एक लाख रुपये कीमत के गहने व दस हजार रुपये नकद लूटकर
विज्ञापन


फरार हो गए। जब ममता घर पहुंची तो घर के दरवाजे खुले पड़े थे। किसी अनहोनी की आशंका में अंदर गई तो कमरे में पुत्री के हाथ पैर बंधे थे और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था।

बेटी को मुक्त कराकर सारी हकीकत जान। इसके बाद वह बेटी के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को लुटेराें के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें