फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में दलित किशोरी को खींचने पर बवाल

Tue, 21 Mar 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
आरोपी राजा। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
दलित किशोरी को सरेराह खींचने पर बवाल हो गया। छात्रा से छेड़छाड़ से खफा लोगों ने शोहदे की पिटाई कर दी। शोहदे को थाने ले जा रहे युवकों पर हमला कर उसके साथी छुड़ा ले गए। इस पर थाने पहुंचे भाजपाइयों ने हंगामा किया। भाजपाइयों के तेवर देख पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।   
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे 11वीं में पढ़ने वाली दलित छात्रा कोचिंग जा रही थी। ओझा मोहल्ले के पास पहले से खड़े चिमदुबे मोहल्ले के राजा कुरैशी ने छात्रा से छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर राजा ने बीच सड़क पर ही छात्रा का हाथ पकड़कर बाइक की ओर खींचने का प्रयास किया। यह देख वहां से गुजर रहे लोगों ने राजा को पकड़कर पिटाई कर दी। इसके बाद इलाके के सुलखान सिंह, मोनू और रोहित आरोपी को बाइक से लेकर कोतवाली जा रहे थे। इसी दौरान राजा ने साथियों को फोन कर दिया।

कुछ ही देर में पंद्रह-बीस लोग आ गए और तीनों की पिटाई कर राजा को छुड़ा ले गए। उधर, छात्रा भी परिवारीजनों के साथ कोतवाली पहुंच गई। छेड़छाड़ और मारपीट की खबर पर बड़ी संख्या में भाजपाई कोतवाली पहुंच गए। अनुराग तिवारी, राजा जदेला, सभासद पप्पू चौहान, ललित शुक्ला, विश्वजीत और अखिलेश की कोतवाली में ही पुलिस से तीखी झड़प हुई। मामला बढ़ता देख पहले पुलिस ने आरोपी के पिता और छोटे भाई को उनके घर से उठाया। कुछ देर बाद आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। कोतवाल के मुताबिक आरोपी राजा के खिलाफ छेड़खानी और एससीएसटी का मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद भाजपाई थाने से लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें