फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में सगे भाइयों को गोली मारी

Wed, 28 Dec 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
firing
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में हमलावराें ने खेत जा रहे सगे भाइयाें को घेर लिया और गाली देने लगे। जब दोनाें ने इसका विरोध किया तो हमलावराें ने उनके साथ मारपीट करते हुए गोली मार दी। इससे दोनाें भाई गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए। इस पर हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। दिनदहाडे़ हुए गोली कांड से गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनाें ने घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जालौन कोतवाली के गांव लहचूरा निवासी अनिल कुमार (34) व उनके भाई राजकिशोर (32) की गांव के ही रोहन, महेंद्र, बिट्टू व अखिलेश राजावत आदि से ग्राम प्रधानी की चुनावी रंजिश चल रही है। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे दोनों भाई खेत जा रहे थे। तभी पहले से

ही हमले का मूड बनाए विपक्षियाें ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और गाली देने लगे। जब दोनों भाइयाें ने इसका विरोध किया तो हमलावराें ने उनके साथ मारपीट कर लाइसेंसी बंदूक व तमंचाें से गोली मार दी। इससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। परिजनाें की
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनाें की मदद से घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को कहना है कि

तहरीर मिलते ही आरोपियाें के  खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की लापरवाही की बाबत एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने कहा कि अगर सूचना के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह इस मामले की जांच करवाकर विभागीय कार्रवाई करेंगे। साथ ही लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की लापरवाही आई सामने
लहचूरा गांव में दोनाें पक्षाें में पहले से ही तनातनी चल रही थी। तीन दिन पहले ही विरोधियाें ने सगे भाइयाें के साथ मारपीट व गालीगलौज की थी। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और गोली चल गई। अगर पुलिस पहले चेत जाती तो यह वारदात नहीं होती।

दूसरे पक्ष पर मुकदमा दर्ज
लहचूरा में हुए आपसी विवाद में एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष पर मुकदमा दर्ज किया। यह जानकारी कोतवाली प्रभारी फुंदनलाल ने दी। कोतवाल ने बताया कि ग्राम लहचूरा में हवाई फायर कर दहशत फैलाने व घायल करने के आरोप में अनिल कुमार व राजकिशोर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। दूसरे पक्ष से भी तहरीर आने पर उनका भी मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें