फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी लाइन का तार ट्रैक्टर पर गिरा, युवक झुलसा

Mon, 10 Jul 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
आग से जला ट्रैक्टर व झुलसा किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन। विद्युत विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा होते होते बच गया। सोमवार को खेत में टूटी पड़ी एचटी लाइन की चपेट में आकर किसान झुलस गया। वहीं एचटी लाइन की चपेट में आने से ट्रैक्टर में आग लग गई। ग्रामीणों की सूझ बूझ से एक बड़ा हादसा होते टल गया।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरी राजा में गोपालजी के खेत पर की सोमवार को बुखराई चल रही थी। गांव का संतोष कुमार निरंजन (43) पुत्र राघवेंद्र निरंजन ट्रैक्टर से बखराई कर रहा था। खेत में एचटी लाइन का तार टूटा पडा था। इस तार में करंट भी दौड़ रहा था। बुखराई के समय ट्रैक्टर तार से छू गया। करंट की चपेट में आकर चालक झुलस गया जबकि ट्रैक्टर आग लग गई। ग्रामीणों ने जैसे तैसे उसे बचाया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें