फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार लुटेरों ने रिटायर्ड अध्यापक से लूटे 45 हजार

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। सोमवार की दोपहर संत निवास के समीप बाइक सवार लुटेरों ने रिटायर्ड अध्यापक से 45 हजार रुपयों से भरा थैला लूट लिया। रिटायर्ड अध्यापक बैंक से रुपये निकालने के बाद साइकिल से गांव लौट रहे थे। लुटेरों के झपट्टा मारने से वह साइकिल से गिर गए। राधाकुंड पुलिस ने उनका इलाज कराया। अध्यापक की तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन



थाना गोवर्धन के गांव गांठौली निवासी नानिकराम (70) रिटायर्ड अध्यापक हैं। सोमवार की दोपहर उन्होंने राधाकुंड स्थित स्टेट बैंक से 45 हजार रुपये निकलवाए। इस रकम को थैले में डालकर साइकिल के हैंडल पर लटकाने के बाद वह गांव की तरफ चल दिए। वह राधाकुंड के संत निवास के समीप पहुंचे ही थे कि बाइक सवार दो लुटेरों ने साइकिल के हैंडल पर झपट्टा मारा।


झपट्टे से अध्यापक गिर गए और बाइक सवार लुटेरे थैला लेकर फरार हो गए। गिरने से अध्यापक के घुटनों में चोटें आईं। सूचना पर पहुंची राधाकुंड पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, पर कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस ने अध्यापक का इलाज कराया। चौकी प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें