मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी गुलमीर खान पुत्र चांद खां के छह बेटे हैं और सभी नासिक में ब्रेड का कारोबार करते हैं। गुलमीर करीब 10 दिन पहले ही तबियत ठीक न होने के कारण बेटों के पास नासिक गए थे। इस बीच बुधवार की रात चोर उनके बंद घर का ताला तोड़कर भीतर घुसे इसके बाद अंदर रखी अलमारी और बक्सों के भी ताले तोड़ दिए।
गुरुवार की सुबह जब पास पड़ोस के लोग पुलिस के साथ मकान के भीतर दाखिल हुए तो जेवर के डिब्बे और कपड़े बिखरे पड़े थे। कमरे में लगी एलसीडी भी नदारद थी। नाते-रिश्तेदारों के मुताबिक, चोर करीब दो से तीन लाख के माल पर हाथ साफ कर गए हैं। पुलिस का मानना है कि घटना में किसी करीबी का भी हाथ हो सकता है, लिहाजा घरवालों के आने के बाद ही चोरी गए माल की सही जानकारी पता चल सकेगी। कोतवाल का कहना है कि फिलहाल घर के मालिक के आने का इंतजार किया जा रहा है।