बहन के साथ गांव जा रहे बाइक सवार युवक को बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूट लिया। बदमाश जेवर, नगदी लूटकर फरार हो गए। यूपी 100 पुलिस सूचना के बाद भी नहीं पहुंची। इस पर कोतवाली में को खबर दी। तब भी पुलिस काफी देर बाद पहुंची जो मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मंगलवार की शाम छिरिया सलेमपुर निवासी प्रमोद प्रजापति अपनी बाइक से बहन
अर्चना को उसकी ससुराल सिकरीराजा से लेकर वापस अपने गांव छिरिया सलेमपुर जा रहा था। इस बीच लहरउवा बंबी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक रोकी और फिर तमंचा दिखाकर बहन का मगंल सूत्र, अंगूठी, पायल मोबाइल व आवश्यक कागजात सहित युवक से 700 रुपये नगद लूट कर भाग निकले। युवक ने इसकी सूचना 100 नंबर पर भी दी
लेकिन मौके पर पुलिस के न पहुंचने पर इसकी सूचना कोतवाली में दी गई। इसके बाद कोतवाल फुंदनलाल एसएसआई राजेंद्र सिंह यादव के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटनास्थल का
निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि हुलिए और बाइक नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। बताते चलें, इससे पूर्व 4 फरवरी को भी रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मजीठ निवासी एक दंपति युनूस शाह व उसकी उसकी पत्नी को भी बदमाशों ने अलाईपुरा नहर पर लूटा था। इसका भी खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।